बदायूं, अप्रैल 13 -- मोहल्ला संख्या दो निवासी 45 वर्षीय निर्भय कुमार जैन पुत्र ह्रदेश कुमार जैन उर्फ मुन्ना बाबू का रविवार की सुबह ब्रेन हेमरेज के चलते उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके अचानक निधन की खबर से परिवार सहित नगर में शोक की लहर दौड़ गई। निर्भय जैन के निधन पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, राकेश कुमार महेश्वरी, टीटू जैन, अजीत जैन, अनिल कुमार जैन सोनी, उपकार जैन, मनोज कुमार जैन, कवीन्द्र सक्सेना, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, रजनीश शर्मा, केके महेश्वरी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.