मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर सरकार की कैबिनेट यानी सशक्त स्थायी समिति के सदस्य वार्ड संख्या 25 के पार्षद उमाशंकर पासवान (58 वर्ष) की मृत्यु गुरुवार को हो गई। बीते सोमवार को ब्रेन हेमरेज होने के बाद उन्हें शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की दोपहर उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान रात साढ़े नौ बजे उनकी मृत्यु हो गई। मेयर निर्मला साहू, वार्ड पार्षद राजीव पंकू, केपी पप्पू, अभिमन्यु चौहान, अमित रंजन व अन्य ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मिलनसार व जनता के सुख-दुख में हर पल साथ खड़े रहने वाले हर दिल अजीज उमाशंकर पासवान का निधन निगम परिवार के साथ ही शहर के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- ब्रेन हैम्ब्रेज से वार्ड पार्षद उमाशंकर पासवान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.