बेगुसराय, मार्च 24 -- बीहट। बीहट नगर परिषद के वार्ड 25 निवासी शंकर सिंह के इकलौते पुत्र 26 वर्षीय गौरव कुमार की मौत ब्रेन हेमरेज से मंगलवार की अहले सुबह हो गई। सुबह में सोकर नहीं उठने के बाद परिजन जब जगाने गये तो गौरव अचेतावस्था में था। परिजन उसे इलाज के लिए बरौनी ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गौरव अपने पिता का इकलौता बेटा था। पांच वर्ष पूर्व गौरव की मां भी चल बसी थी। करीब तीन वर्ष पूर्व ही गौरव की शादी हुई थी। उसकी मौत से बीहट गुरुदासपुर चौधरी टोला में परिजनों के क्रंदन से मुहल्ले का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने बताया कि गौरव रात में पूरी तरह से स्वस्थ ही था और सुबह में मृत पाया गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...