एटा, मार्च 8 -- ब्रेन ट्यूमर के चलते सूबेदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पार्थिव शरीर को गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही पार्थिव शरीर को देख परिवार में कोहराम मच गया। पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी। थाना मिरहची के गांव खंगारपुर सरनऊ निवासी सूबेदार सुनील यादव लेह-लद्दाख में तैनात थे। कुछ माह से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि ब्रेन ट्यूमर बीमारी से परेशान थे और दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में उपचार चल रहा था। बाद में इन्हे आगरा भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को इलाज के दौरान सूबेदार की मौत हो गई। रविवार को पार्थिव शरीर गांव लाया गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। 1996 में सेना में भर्ती हुए थे। इनके दो बेटा, दो बेटियां है। इनके पिता जमादार सिंह भी रिटायर्ड सूबेदार हैं। बेटे का शव देख वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.