झांसी, अक्टूबर 3 -- झांसी। ब्रेन ओ ब्रेन द्वारा आयोजित ब्रेन ओ ब्रेन वंडरकिड-2026 प्रतियोगिता में जीडी गोयनका स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदान प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 80 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गोयनका ने के समस्त स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में गौरी फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राहुल द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में गोयनका के विद्यार्थियों ने 23 स्वर्ण पदक और 19 रजत पदक हासिल किए, जबकि 36 विद्यार्थियों ने मेरिट प्रतिभागी के रूप में स्थान प्राप्त...