हापुड़, अप्रैल 2 -- ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन-डे समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान, प्रकाश और नई शुरुआत का प्रतीक है। इसके पश्चात यूकेजी के बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की मासूम अदाओं, आकर्षक वेशभूषा और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन ने उपस्थित सभी अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए छोटे-छोटे भाषण भी दिए। नन्...