नई दिल्ली, जुलाई 20 -- सैंडविच ज्यादातर हम ब्रेड से ही बनाते हैं, फिर चाहे वेज ब्रेड सैंडविच हो या फिर ग्रिल। सभी सैंडविच में ब्रेड का होना जरूरी होता है लेकिन क्या आपने बिना ब्रेड के कभी सैंडविच खाया है। मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बिना ब्रेड वाले सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी शेयर की है। इस रेसिपी में ब्रेड का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है और फिर भी क्रिस्पी और टेस्टी सैंडविच बनकर रेडी हो गया। खासतौर पर ये सैंडविच बच्चों को काफी पसंद आएगा, तो चलिए इसकी क्विक रेसिपी बताते हैं।बिना ब्रेड वाली सैंडविच बनाने के लिए क्या चाहिए 1 कप सूजी 1/3 दही 3/4 कप पानी 1/2 नमक गाजर आलू प्याज टमाटर 1 सैशे ईनोसूजी वाला बैटर करें रेडी सबसे पहले 1 कप सूजी में माप के अनुसार दही, नमक, पानी मिलाकर बैटर रेडी कर लें। इस बैटर को ज्यादा पतला नहीं करना है, इसके लिए जरूर...