नई दिल्ली, मार्च 13 -- देश के ऑटो मार्केट में कई अलग-अलग SUV सेगमेंट हैं। इसमें जिस सेगमेंट की कारों की सबसे ज्यादा डिमांड हैं उसमें 3.8 से 4 मीटर के मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमतें लोगों के बजट में हैं। साथ ही, इसमें कई ऑप्शन भी शामिल हैं। फरवरी 2026 में इस सेगमेंट को टॉप करने का काम टाटा नेक्सन ने किया है। GST 2.0 लागू होने के बाद नेक्सन की बिक्री में गजब का इजाफा देखने को मिला है। ये 4-5 महीने से लगातार SUV सेक्शन को टॉप करने का काम कर रही है। सब-कॉम्पैक्ट SUVs (3.8 से 4 मीटर) सेगमेंट की टॉप सेलिंग मॉडल की लिस्ट को देखते हैं। सब-कॉम्पैक्ट SUVs (3.8 से 4 मीटर) सेल्स की बात करें तो टाटा नेक्सन की फरवरी 2026 में 19,430 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2025 में इसकी 15,349 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 4,081 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 26.59% की ग्रोथ मिली। ...