नई दिल्ली, मार्च 15 -- CNG गाड़ियों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप सीएनजी किट वाली नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं और आपकी मन SUV लेने का है, तो आपके लिए गुड न्यूज है। इंडियन मार्केट में जल्द ही नई सब-4 मीटर SUVs की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी की खास बात है कि इनमें सीएनजी किट इंस्टॉल होगी। लॉन्च होने वाली इन सब-4 मीटर एसयूवी में मारुति सुजिकी ब्रेजा फेसलिफ्ट सीएनजी, हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट सीएनजी, स्कोडा कायलाक सीएनजी और फॉक्सवैगन टेरा सीएनजी शामिल हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।Skoda Kylaq CNG रिपोर्ट्स के अनुसार स्कोडा Kylaq को और भी पॉप्युलर बनाने के लिए इसके CNG किट के साथ भी लॉन्च करने की सोच रहा है। स्कोडा कायलाक को फैक्ट्री फिटेड CNG किट या कंपनी अप्रूव्ड डीलर-फिटेड CNG किट के साथ ऑफर किया जा सकता है। हा...