नई दिल्ली, मई 3 -- SUV लेने का मन बना रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कर लीजिए। इंडियन मार्केट में कुछ धाकड़ पेट्रोल एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इन एसयूवी में ब्रेजा फेसलिफ्ट, ग्रैंड विटारा फेसलिफ्ट, रेनॉल्ट बोरियल के साथ स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट और कायलाक का एक नया वर्जन शामिल है। ये सारी एसयूवी इसी साल मार्केट में एंट्री करने वाली हैं। तो आइए जानते हैं इन नई एसयूवी में आपको क्या कुछ देखने को मिलेगा।Mahindra Scorpio-N Facelift फेसलिफ्टेड स्कॉर्पियो-एन जल्द मार्केट में इस साल के सेकेंड हाफ में एंट्री कर सकती है। बीते कुछ दिनों में इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई फोटोज और वीडियो से पता चलता है कि फेसलिफ्ट वर्जन कई नए बदलावों के साथ आएगा। इसमें आपको नया फ्रंट ग्रिल, थोड़े बदले हुए एलईडी हेडलाइट्स, रिफ्रेश्ड स्किड प्लेट वाला नया फ...