नई दिल्ली, जुलाई 26 -- मारुति सुजुकी इंडिया अपनी न्यू ब्रेजा फेसलिफ्ट SUV लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने 24 जुलाई को लॉन्च के वक्त सिर्फ इसकी शुरुआती कीमत का खुलासा किया था। अब कंपनी ने इसके सभी वैरिएंट और उनकी एक्स-शोरूम कीमतों की लिस्ट जारी कर दी है। इस प्राइस लिस्ट के साथ ये बात भी साफ हो गई कि किस वैरिएंट में नया 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल और CNG इंजन मिलेगा। ब्रेजा की कीमतें LXi टर्बो के लिए 7.39 लाख रुपए से शुरू होती हैं, जो ZXi+ 1.5L ऑटोमैटिक डुअल टोन के लिए 13.70 लाख रुपए तक जाती हैं। खास बात ये है कि नया टर्बो पेट्रोल इंजन आने से ये अब सस्ती भी हो गई है। बता दें कि GST 2.0 लागू होने के बाद टर्बा इंजन कारों की कीमतें कम हो गई थीं। ब्रेजा में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में किया गया है। इसमें नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्र...