नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- होंडा कार्स इंडिया ने भारत में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए कमर ली है। कंपनी ने कुछ हफ्तों पहले सिटी के फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था और अब अगले महीने एलिवेट का फेसलिफ्ट लाने वाली है। होंडा की प्लानिंग 2030 तक भारत में 10 नए मॉडल लॉन्च करने की है। इनमें छोटी और मिड-साइज SUV पर खास फोकस रहेगा। इसी प्लान के तहत कंपनी 2028 तक एक नई सब-4 मीटर एसयूवी लॉन्च कर सकती है। इसकी टक्कर टाटा नेक्सॉन, किआ सॉनेट, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेजा, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी से होगी।2028 में आएगी नई Honda SUV कंपनी के मुताबिक यह एसयूवी भारतीय ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन और डिवेलप की जाएगी। होंडा के लिए यह सेगमेंट काफी अहम होगा क्योंकि ब्रिओ, जैज और WR-V के बंद होने के बाद कंपनी की इस सेगमेंट...