नई दिल्ली, अगस्त 21 -- फॉक्सवैगन भारत के सबसे ज्यादा डिमांड वाले 4-मीटर से छोटे एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी अपनी इस बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को साल 2027 तक लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, फॉक्सवैगन ने अभी तक इस नई कार का नाम और फीचर्स नहीं बताए हैं। माना जा रहा है कि यह काफी हद तक स्कोडा कायलाक (Skoda Kylaq) पर बेस्ड होगी। मार्केट में आते ही इसकी टक्कर मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO और स्कोडा कायलाक जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगी। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के संभावित फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखेगी एसयूवी लुक की बात करें तो फॉक्सवैगन की यह नई छोटी एसयूवी ब्राजील में बिकने वाली फॉक्सवैगन टेरा से काफी मिलती-जुलती हो सकती है। हालांकि...