उरई, मार्च 7 -- उरई। शहर की कालपी रोड रामेश्वरम चौराहे के पास शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया कि जब खाली रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए और बस पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त बस में कोई सवारी नहीं थी और चालक स्टैंड पर सवारियां उतार कर डिपो लौट रहा था। शहर में शनिवार शाम को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। उरई डिपो की बस बस स्टैंड से खाली होकर डिपो जा रही थी। तभी रामेश्वरम चौराहे के पास बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए सड़क किनारे गिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। बस को इस हालत में देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि गनीमत यह रही कि उस समय बस पूरी तरह खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.