गाजीपुर, अप्रैल 28 -- गाजीपुर (मरदह)। पूर्वाचल एक्स्प्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह मरदह थाना के सिंगेरा गांव के पास दिल्ली के किसी मार्ट का सामान लेकर आसाम जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टकराने वाले ट्रक के चालक 45 वर्षीय राजन पाल निवासी भुसावली अतरौली थाना बल्ला जिला अलीगढ़ घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल चालक का उपचार पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे की गश्ती टीम द्वारा कासिमाबाद सीएचसी पर कराया गया। ट्रक चालक राजन पाल ने बताया कि हादसे में घायल होने पर खलासी द्वारा बाहर निकाला गया है। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बाल बाल बचे चालक और खलासी उसको काफी चोट आई है। खलासी राहुल बाल -बाल बच गया। पुलिस की टीम ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क ...