लखीमपुरखीरी, अप्रैल 24 -- ढखेरवा/रमियाबेहड़। पढुआ थाना क्षेत्र में मुंडन कराने जा रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पांच लोगों की मौत होने के साथ ही 23 लोग घायल होने पर घटनास्थल पर चित्कार मच गया। पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। घायलों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि उन्हें अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस तक कम पड़ गईं। स्थिति को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस बुलानी पड़ीं। हादसा के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर तमाम बातें की जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली जिस तरह अचानक मुड़कर दूसरी साइड में जाकर पलटा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेज रफ्तार में एक ही पहिये में ब्रेक लगने से हादसा हुआ है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने सड़क हादसे का लिया संज्ञान, जताया शोक विशेषज्ञों के मुताबिक ट्रैक्टर पहियों के ब्रेक ...