ब्रेक में खराबी की मिल सकेगी सटीक जानकारी
गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। बोगियों के ब्रेक सिस्टम में खराबी की अब सटीक जानकारी मिल सकेगी। यांत्रिक कारखाना में एयर ब्रेक परीक्षण के लिए अत्याधुनिक कंप्यूटरीकृत ब्रेक परीक्षण फैसिलिटी स्थापित हुआ है। इसमें ऑटोमेटिक लॉगिंग, डिजिटल डिस्प्ले एवं डेटा रिकॉर्डिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। यांत्रिक कारखाना में शुक्रवार को मुख्य कारखाना प्रबंधक डॉ सुनील कुमार शर्मा की उपस्थिति में वरिष्ठ पर्यवेक्षक विजय कुमार ने एयर ब्रेक शॉप में कंप्यूटरीकृत ब्रेक परीक्षण फैसिलिटी का शुभारंभ किया। मुख्य कारखाना प्रबंधक ने बताया कि यह अत्याधुनिक प्रणाली कोचों के ब्रेक सिस्टम की जांच को अधिक तेज, सटीक एवं विश्वसनीय बनाएगी। इसके माध्यम से डिस्ट्रीब्यूटर वाल्व और अन्य ब्रेक उपकरणों का त्रुटिरहित परीक्षण किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- 175 मेल-एक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.