मधेपुरा, अप्रैल 19 -- मधेपुरा/ मुरलीगं, हिटी। मधेपुरा - पूर्णिया रेलखंड पर बुधमा- दीनापट्टी के बीच शुक्रवार की रात कोसी एक्सप्रेस डाउन 18626 ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग होने के कारण आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा - तफरी मच गई। हालांकि सूचना मिलते ही बुधमा स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रुकवाया। ब्रेक बाइंडिंग की समस्या को दूर होने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने कहा कि पटना से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस के स्लीपर पांच नंबर बॉगी के नीचे से अचानक धुंआ निकलने लगा। पहले यात्रियों ने शोर मचाया कि बॉगी में आग लग गयी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। यह भी पढ़ें- कोसी एक्सप्रेस में ब्रेक बेडिंग होने से मची अफरा कुछ दूर चलते ही धुंआ आग की लपटों में बदल गयी। इसके बाद ट्रेन रोकी गयी। रेल कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद...