ब्रेक बाइंडिंग से पहिये में धुआं, 20 मिनट रुकी विभूति एक्सप्रेस
गाजीपुर, अगस्त 23 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन नंबर 13047 अप विभूति एक्सप्रेस के जनरल कोच के पहिये में ब्रेक बाइंडिंग होने से धुआं निकलने लगा। धुआं उठता देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन सुबह करीब 7:19 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची और जांच व मरम्मत के कारण 7:39 बजे तक करीब 20 मिनट खड़ी रही। रेल कंट्रोल से सूचना मिलने के बाद स्टेशन के पोर्टर, चालक, गार्ड और आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पहिये में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या सामने आई, जिसे ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।बताया गया कि हावड़ा से प्रयागराज जा रही विभूति एक्सप्रेस भदौरा स्टेशन के पास पहुंची थी, तभी एक यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इसी दौरान जनरल कोच के पहिये में ब्रेक बाइंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.