ब्रेक फेल होने से ट्रकों की टक्कर, चालक फंसा
मिर्जापुर, जून 2 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज घाटी के जालिम मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर कोल्डड्रिंक लादकर नीचे उतरते समय ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक बगल चल रहे कंटेनर में टकराते हुए सड़क किनारे खड़े दाल लदे ट्रक में पीछे से जा टकरा गया। तीनों वाहन आपस में टकराते हुए एक दूसरे में आपस फंस गए।
चालक की स्थिति कोल्डड्रिंक लदे ट्रक का चालक 47 वर्षीय राजकुमार यादव निवासी डुमरडील बरही जिला हजारीबाग झारखंड केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटर मशीन से ट्रक के केबिन को कटवाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। देवहट गांव स्थित निजी अस्पताल में घायल चालक का उपचार किया जा रहा है।
सड़क पर आवागमन हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.