कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी में नौवांमाइल के समीप गुरुवार की शाम ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार चालक और उपचालक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन छड़ लोड कर कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवांमाइल के समीप ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। चालक ने करीब दो किलोमीटर तक गाड़ी को संभालने का प्रयास किया। चलती गाड़ी से चालक व उपचालक कुद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान दिनदयाल यादव, पिता रामाश्रय यादव उत्तर प्रदेश गोरखपुर हसनैन अंसारी पिता इजराईल अंसारी गोपालगंज बिहार घायल हो गए। इस दौरान ट्रक जाकर एक पेड़ से टकरा गया और उसमें लदा छड़ सड़क किनारे बिखर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.