हल्द्वानी, मार्च 24 -- कालाढूंगी। नैनीताल मार्ग पर कालाढूंगी से दो किलोमीटर पहले मंगलवार को एक कार के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। चालक किशन प्रताप ने हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि शाम करीब साढ़े तीन बजे कासगंज, मथुरा (यूपी) निवासी पर्यटकों की कार नैनीताल से लौटते समय कालाढूंगी से दो किलोमीटर पहले अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराई। हादसे में 21 वर्षीय जुनैद और 19 वर्षीय अजीम गंभीर रूप से घायल हुए। बाकी पर्यटकों को केवल मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.