ब्रेक फेल होने से आटो दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
लोहरदगा, मई 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के केकरांग झरना के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित आटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे आटो सवार घायल हो गए। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार झमटवार निवासी कलमी नगेशिया(पति मनिया नगेसिया) आटो में सवार होकर लोहरदगा की ओर आ रही थीं। इसी क्रम में केकरांग झरना के समीप अचानक आटो का ब्रेक फेल हो गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कलमी नगेशिया को गंभीर चोटें आई है। जबकि आटो में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.