ब्रेक फेल होने पर ट्रक से टकराई रोडवेज बस, यात्री सुरक्षित
मऊ, मई 21 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मधुबन मोड़ पर बुधवार दोपहर लगभग ढाई बजे दोहरीघाट से मऊ जा रही रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो जाने से वह आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही की बस की रफ्तार काफी धीमी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया और यात्री बाल-बाल बचे गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुबन मोड़ के पास पहुंचते ही चालक को ब्रेक काम नहीं करने का एहसास हुआ। बस अनियंत्रित होने लगी, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घबराकर सीट पकड़कर बैठ गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बस वाटर सर्विसिंग सेंटर में घुसी, दीवार तोड़ गड्ढे में गिरी कार ब्रेक फेल होने के कारण बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस की रफ्तार थम गई और वह रुक गई। जिससे एक बड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.