ब्रेक फेल होते ही बिजली पोल और मकान से टकराया बालू लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला
गया, मई 18 -- फतेहपुर थाना क्षेत्र के राजाबिगहा के पास पहाड़पुर-जम्हेता-लखैपुर मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बालू लदा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और एक मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल पूरी तरह टूट गया और इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं मकान को भी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे पोल व मकान से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर आवाजाही कम थी। यदि वहां लोगों की भीड़ रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.