अमरोहा, मई 28 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा देहात क्षेत्र के कोठी खिदमतपुर गांव में हनुमान मंदिर परिसर में चल रहे सुंदरकांड पाठ के दौरान डंपर घुसने से तीन श्रद्धालुओं की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चालक ने पूछताछ में दावा किया कि गर्मी के कारण डंपर की ब्रेक प्लेटें आपस में चिपक गई थीं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पंडाल में जा घुसा। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अब तकनीकी समिति की रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी। यह भी पढ़ें- मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ा डंपर, मासूम समेत तीन की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जामदुर्घटना का विवरण अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में कांठ रोड स्थित गांव कोठी खिदमतपुर में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे बजरी से लदा डंपर सड़क किनारे बने हनुमान मंदिर परिसर में घुस ...