ब्रेक डाउन से तीन घंटे गुल रही आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली
देवरिया, जून 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 11 हजार की लाइन में ब्रेकडाउन से उपकेंद्र के अमेठी फीडर से जुड़े आधा दर्जन मोहल्लों में लगभग 3 घंटे से अधिक समय से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। उमस के बीच भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से घरों में लोग उबले। वहीं बिजली नहीं रहने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। शनिवार को उपकेंद्र विद्युत आपूर्ति के दौरान लगभग 12.30 बजे 11 हजार की लाइन में ब्रेक डाउन होने से अमेठी मंदिर फीडर से जुड़े मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसके चलते फीडर से जुड़े राघव नगर, सीसी रोड, शिवपुरम कालोनी, आंशिक रामनाथ देवरिया, अमेठी मंदिर चौराहा सहित अन्य मोहल्लों में रह रही लगभग दस हजार से अधिक की आबादी की आबादी को भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से दिक्कतों का सामना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.