बस्ती, फरवरी 16 -- सल्टौआ। सोनहा थानाक्षेत्र के लोढ़वा स्थित लोढ़ेश्वरनाथ शिव मंदिर पर महा शिवरात्रि पर आयोजित मेले में ब्रेक डांस का झूला झूलते समय एक युवक गिरकर घायल हो गया। झूला झूल रहे लोगों ने शोर मचाया और झूला बंद कराया। इस दौरान काफी देर तक मेले में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी भानपुर भेजा। घायल की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। सोनहा थाना क्षेत्र के परसा खुर्द बुजुर्ग दरियापुर जंगल टोला दुबिहवा गांव निवासी सत्यम (18) पुत्र राम बिलास निषाद महाशिवरात्रि पर लोढ़वा में आयोजित मेले में मेला देखने गया था। शाम करीब 5:15 बजे ब्रेक डांस वाले झूले पर लोगों के साथ झूला झूलने के लिए बैठा था। अचानक झूले से नीचे गिर गया। सीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.