लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, संवाददाता।सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सोमवार दोपहर शहीद पथ पर अचानक एक वैगनआर कार की ब्रेक जाम हो जाने से सड़क हादसा हो गया। बीच सड़क पर कार के रुक जाने के कारण पीछे से आ रही दो अन्य कारें उससे टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर गोमतीनगर से एयरपोर्ट की ओर जा रही एक वैगनआर कार अचानक तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। बताया जा रहा है कि चलते समय कार की ब्रेक जाम हो गई, जिससे चालक वाहन को आगे नहीं बढ़ा सका और कार बीच सड़क पर ही रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रही दो अन्य कारें समय रहते नियंत्रण नहीं कर सकीं और वैगनआर से टकरा गईं।टक्कर के बाद वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.