मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में गुरुवार की शाम सड़क पर ब्रेकर बनाने से आक्रोशित दबंगों ने घरों के सामने बांस के घेरे को ट्रैक्टर से रौंद दिया। इस दौरान तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक हमलावर को हिरासत में ले लिया। पीड़ित दिलीप कुमार साह, पंकज साह, प्रमोद साह, अबोध साह, सुबोध साह, कुंदन ठाकुर, पप्पू साह, महेंद्र साह, मोहन साह ने पुलिस को बताया कि रिहायशी इलाका है। इस रास्ते से तेज रफ्तार में लोग वाहन लेकर आते-जाते हैं, जिस कारण बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर सड़क पर एक जगह ब्रेकर बनाया गया था, जिसे दबंगों ने तोड़ दिया। पीड़ितों का आरोप है कि डायल 112 की पुलिस ने हमलावर को पंसलवा चौक के समीप छोड़ दिया। मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाना में संयुक्त आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.