छपरा, मार्च 8 -- हाथापाई में थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी चोटिल महिला सहित एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में, डीएसपी ने शुरू की जांच पांच दर्जन से अधिक ग्रामीण ने थाना पर किया हंगामा ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप पेज तीन की लीड मशरक, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चांद बरवा गांव में ब्रेकर बनाने के विवाद में ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को मशरक थाने पर फूट पड़ा। करीब 60 से अधिक ग्रामीणों ने थाने पर बवाल काटा। मशरक थाना परिसर में रविवार को दोपहर बाद पिकअप व बाइक से पहुंचे 60 से अधिक लोगों ने हंगामा किया। पूछताछ करने अपने चेंबर से बाहर आए थानाध्यक्ष रणजीत कुमार पासवान व पुलिसकर्मियों से लोग उलझ गए । पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हाथापाई में थानाध्यक्ष , महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य आधा दर्जन पुलिसकर्मी चो...