ब्रेकर पर स्कूटी पलटने से शिक्षिका जख्मी
गोपालगंज, जून 26 -- भोरे। एक संवाददाता भोरे वायरलेस मोड़ के समीप शुक्रवार दोपहर बाद बने ब्रेकर पर स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घायल शिक्षिका की पहचान किरण यादव के रूप में हुई है। वे कोऑपरेटिव उच्च विद्यालय कोयला देवा में पदस्थापित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि शिक्षिका शुक्रवार को किसी काम से भोरे आई थीं। वापस अपने घर कटेया थाना क्षेत्र के कपूरी गांव लौटने के दौरान ब्रेकर पर स्कूटी पलट गई और वह जख्मी हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.