ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरकर जख्मी, रेफर
मिर्जापुर, जून 20 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में शुक्रवार की दोपहर ब्रेकर पर बाइक उछलने से गिरकर महिला जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने जख्मी महिला को पीएचसी हलिया में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी 62 वर्षीय पार्वती गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर बाजार गई थीं। बाजार से घर लौटते समय युवक बाइक लेकर जैसे ही पिपरा बाजार से कुछ दूर आगे पहुंचा। तभी सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक के उछलने से उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी पार्वती सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गईं। यह भी पढ़ें- स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली, महिला गिरकर घायल घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.