भदोही, मई 25 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के बैराखास गांव स्थित ब्रेकर पर सोमवार को गिरा एक अधेड़ घायल हो गया। मर्चवार निवासी अधेड़ साइकिल से ज्ञानपुर की तरफ आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही सामने से आ रहे मैजिक से बचने के प्रयास में ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर गिरकर चोटहिल हो गया। घायल का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...