मिर्जापुर, मई 8 -- ड्रमंडगंज(मिर्जापुर)। क्षेत्र के रीवा-मिर्ज़ापुर हाईवे पर स्थित दुर्जनीपुर ओवर ब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर गुरुवार की देर रात ब्रेकर पर बाइक उछलने के बाद डिवाइडर से टकरा कर बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेस से दोनों घायल युवकों को सीएचसी लालगंज ले जाया गया। लालगंज थाना क्षेत्र के तुलसी गांव निवासी रितेश पटेल (25) लहंगपुर निवासी आयुष मौर्य (23) के साथ बाइक से कहीं निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब दोनों दुर्जनीपुर के पास पहुंचे तो ब्रेकर पर बाइक उछल गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों युवक घायल हो गए। एंबुलेंस के ईएमटी दीपक कुमार यादव ने बताया कि रितेश पटेल गंभीर रूप से घायल हुए है औ आयुष को सामान्य चोट लगी है। रितेश के चाचा विजय पटेल ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.