ब्रेकर पर उछली बाइक, सड़क पर गिरने से महिला की मौत
बदायूं, मई 31 -- बाइक पर रिश्तेदारी में जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा दातागंज कोतवाली क्षेत्र में छछऊ पुलिया के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के प्रवेश मार्ग पर हुआ। हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव निवासी मोनू पुत्र अनिल कुमार सिंह अपनी बुआ पूनम 40 वर्ष पत्नी मुकेश निवासी ललोमई, को बाइक से लेकर बिनावर थाना क्षेत्र के चंदौरा गांव रिश्तेदारी में जा रहा था। बताया जाता है कि गंगा एक्सप्रेस वे पर चढ़ने से पहले मार्ग पर बने ब्रेकर से बाइक अचानक उछल गई। इससे पीछे बैठी पूनम संतुलन खोकर सड़क पर गिर गईं। गिरते ही उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.