मऊ, मार्च 1 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र हुंसापुरा निवासी एक महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार की सुबह देईया माई के दर्शन के लिए जा रही थी। रास्ते में खुरहट रेलवे क्रासिंग से आगे बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला की कुछ ही पल में मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंसापुरा निवासी 40 वर्षीय रीना देवी अपने बड़े पुत्र के साथ रविवार की सुबह बाइक से खुरहट स्थित देइयां माई के स्थान पर दर्शन-पूजन के लिए गई थी। बताया जाता है कि अभी दोनों देईया माई के स्थान पर पहुंचने वाले ही थे कि कुछ दूर पहले ही खुरहट रेलवे क्रासिंग के पास स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.