सोनभद्र, अप्रैल 21 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दीवा गांव में मंगलवार की शाम को बेलन नदी पुल पर बने ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो युवक नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वे घोरावल बाजार से खरीदारी कर अपने घर बेलवनिया जा रहे थे। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी 21 वर्षीय अंगद पुत्र राजेंद्र बाइक से अपने बहनोई औराई गांव निवासी 42 वर्षीय शिवकुमार पुत्र रामरुचि के साथ घोरावल बाजार गए थे। 26 अप्रैल को घर में वैवाहिक कार्यक्रम होने के कारण वे घोरावल बाजार में खरीदारी करने आए थे। यह भी पढ़ें- शादी में जा रहे युवक की बाइक पुलिया से टकरा खड्ड में गिरी, मौत सामानों की खरीदारी करने के बाद शाम को वे वापस अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.