ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, युवक गंभीर रूप घायल
आजमगढ़, जून 28 -- मुबारकपुर,आजमगढ़। मुबारकपुर थानाा क्षेत्र के रसूलपुर व्योहरा गांव के समीप सड़क पर बने ब्रेकर पर अचानक शनिवार की रात को बाइक अनियंत्रित होने पलट गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रसूलपुर व्योहरा गांव निवासी 20 वर्षीय संगम पुत्र शिवधन शनिवार की रात को किसी कार्य से गुजरपार गया था। काम निपटाकर वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। गांव के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाल गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संगम बाइक मरम्मत का कार्य करता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.