दुमका, मार्च 11 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के दलाही डाउन के समीप ब्रेकर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर जाने से तीन युवक घायल हो गए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार किशन देहरी (सिलठा बी), योगेंद्र पूजहर (बागझोप्पा, जामा) तथा तपन देहरी (जिलुआ, जामा थाना क्षेत्र) गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी गांव से एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे।बताया जाता है कि तीनों युवक नशे की हालत में थे और चालक तेज गति से बाइक चला रहा था। इसी दौरान दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर दलाही डाउन स्थित ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही काठीकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को घट...