भदोही, जनवरी 9 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने ब्रेकर न होना आए दिन हादसे का कारण बन रहा है। अस्पताल में प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज को आते हैं। ऐसे में सड़क पार करते समय तेज गति से आने वाले वाहन की चपेट में आकर लोग घायल हो जाते हैं। ऐसे में सीएचसी के सामने ब्रेकर बना दी जाए तो अस्पताल के पास आने वाले वाहनों की गति धीमी होने से हादसे में कमी आएगी। वहीं, क्षेत्र के बिहियापुर त्रिमुहानी भी हादसा स्थल बन गया है। ब्रेकर के अभाव में आए दिन बाइक सवार दूसरे वाहनों से भिड़कर जख्मी होते रहते हैं। इन स्थानों पर ब्रेकर बनवा दी जाए तो सड़क दुर्घटना में कमी आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...