ब्रेकयान की टूटी कुर्सी देख भड़का गार्ड, ड्यूटी करने से किया इनकार, एक घंटे तक खड़ी रही वैशाली एक्सप्रेस
मुख्य संवाददाता, अगस्त 18 -- UP News: नई दिल्ली से गोरखपुर होते हुए ललितग्राम तक जाने वाली वैशाली 15566 सुपरफास्ट ट्रेन गार्ड की कुर्सी टूटने से गोरखपुर में एक घंटे तक खड़ी रही। कुर्सी टूटने पर गार्ड (ट्रेन मैनेजर) ने आगे जाने से इनकार कर दिया। इससे रेलकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। अधिकारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने गार्ड को समझाने की कोशिश की और कहा कि यहां से ट्रेन किसी तरह से आगे ले जाएं। आगे के स्टेशन पर बैठने का इंतजाम कर दिया जाएगा। काफी समझाने के बाद ट्रेन मैनेजर ने ड्यूटी करने की हामी भरी। सोमवार को वैशाली सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से आधे घंटे लेट 9.47 बजे गोरखपुर जंक्शन पर पहुंच गई। इसमें लखनऊ से आ रहे ट्रेन मैनेजर ड्यूटी खत्म होने पर गोरखपुर में उतर गए। उन्होंने अपने टूल बॉक्स पर बैठकर गोरखपुर तक की यात्रा पूरी की। यहां ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.