ब्रेकडाउन से आधे शहर की बत्ती गुल, गर्मी से लोग बेहाल
भदोही, मई 20 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को दोपहर अचानक हुए विद्युत ब्रेकडाउन के कारण गोपीगंज फर्स्ट फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब तीन बजे कटी बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी, जिससे आधे शहर के लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद हो गए। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ी। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन घंटों बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में लंबे समय तक बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया। यह भी पढ़ें- ओवरलोड से चरमराई बिजली व्यवस्था, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से लोग बेहाल कई इलाकों में पेयजल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कहीं छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.