नई दिल्ली, जून 24 -- रणबीर कपूर और कटरीना कैफ बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। आज भले ही दोनों अपनी-अपनी लाइफ में अपने पार्टनर्स के साथ खुशहाली से जीवन बिता रहे हैं,लेकिन एक वक्त था जब दोनों ने काफी सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। रणबीर और कटरीना के रिश्ते की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। वहीं, साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट विकी लालवानी ने वो वक्त याद किया जब कटरीना ने ब्रेकअप के बाद उनसे कहा था कि अगर रणबीर चाहेंगे तो वो उनके पास वापस चली जाएंगी।जब कटरीना कैफ को मिली धूम 3 सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में विकी लालवानी ने बताया कि एक बार वो कटरीना के साथ बैठे थे। जब कटरीना और रणबीर का पहली बार ब्रेकअप हुआ था। कटरीना ने उन्हें बताया था कि उन्हें धूम 3 के लिए कास्ट किया गया है। कटरीना इस फिल्म को...