बर्मिंघम, जुलाई 14 -- ब्रेंडन मैकुलम को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी ने दुनिया से झूठ बोला। मैकुलम अभी तक इंग्लैंड की तीनों फॉर्मेट की टीम के हेड कोच थे, लेकिन रविवार 12 जुलाई को ईसीबी ने कहा कि उन्होंने टेस्ट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, यह अधूरा सच था, जो दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों को बताया गया। कोच मैकुलम ने बताया है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि उन्हें कोच के पद से हटाया गया है। हालांकि, वे इस फैसले का सम्मान करते हैं, क्योंकि नतीजे वह इंग्लैंड को नहीं दे सके, जो चाहिए थे। इतना ही नहीं, ब्रेंडन मैकुलम ने टेस्ट कोच के तौर पर अपने नतीजों के लिए इंग्लैंड के क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगी है। उन्होंने इस बात को भी स्वीकार कर लिया है कि 'अब किसी और को मौका देने का समय आ गया है।' मैकुलम सीमित ओवरो...