लंदन, जुलाई 13 -- ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद इस प्रारूप में इंग्लैंड के कोच पद से हटाए जाने के बाद भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ उनकी जगह लेने के दावेदारों में शामिल हो गए हैं। 'डेली टेलीग्राफ' की एक रिपोर्ट के अनुसार द्रविड़ उन संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल हैं जिनमें इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर और इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर रिचर्ड डॉसन भी हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में इंग्लैंड की 1-2 से हार के बाद टेस्ट कोच के तौर पर मैकुलम का चार साल का कार्यकाल खत्म हो गया। यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा रच गए इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाली एशेज सीरीज से पहले 'बदलाव करने का सही समय' मानते हुए यह फैसला लिया। वह वनडे और टी20 अंतरराष्ट्र...