नई दिल्ली, मार्च 17 -- 'पुष्पा - द राइज' और 'पुष्पा - द रूल' जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दे चुके साउथ के सुपरस्टार एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक बार अपनी वो सीक्रेट ट्रिक बताई थी, जिसकी वजह से उन्हें एक्शन फिल्मों का बादशाह माना जाता है। अल्लू अर्जुन की फिल्मों में एक्शन का लेवल अलग ही होता है, और उन्हें पर्दे पर एक्शन सीन्स करते देखना आपको रोमांच से भर देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों में एक्शन सीन्स करने के लिए प्रेरणा आइकॉनिक मार्शल आर्टिस्ट और लीजेंडरी हॉलीवुड स्टार ब्रूसली से लेते हैं।अल्लू ने सालों पहले नोटिस कर ली थी यह बात 'एंटर द ड्रैगन', 'फिस्ट ऑफ फ्यूरी' और 'वे ऑफ द ड्रैगन' जैसी फिल्मों में काम कर चुके ब्रूसली अपने हर फाइट सीक्वेंस को बहुत खास बना दिया करते थे। अल्लू अर्जुन ने बताया कि कैसे वो भी अपनी फि...