देहरादून, मई 23 -- देहरादून। ब्रुकलिन स्कूल में शनिवार को 38वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें आईसीएसई बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं के 2026 बैच के टॉपर छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मंजू ग्रोवर ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। इसके बाद उन्होंने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर 10वीं की टॉपर अवनी रावत को डॉ एस पी ग्रोवर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वरदान ठाकुर और देव सिंह को डॉ राममूर्ति मेमोरियल स्कॉलरशिप प्रदान की गई। अनन्या तिवारी को वर्ष 2025-2026 की उत्कृष्ट एंकर पुरस्कार, बेस्ट गर्ल (जूनियर) आराधना चौहान, प्राइड ऑफ ब्रुकलिन (सीनियर) आरोही पंवार, प्राइड ऑफ ब्रुकलिन (जूनियर) गार्वी बहल, डायरेक्टर्स कप (हिमांक गिल) को प्रदान किया गया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्ष...