अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम अत्यंत हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। समारोह का मुख्य आकर्षण ग्रेजुएशन सेरेमनी रही, जिसमें कक्षा 5 के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक ग्रेजुएशन प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम प्राप्त कर विद्यार्थियों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.