ब्रिटेन से 1.35 करोड़ डॉलर के ऑर्डर की खबर से रॉकेट बने किर्लोस्कर के शेयर, खरीदने को मची लूट
नई दिल्ली, जून 18 -- Top Gainer Stock: किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। निवेशक इस स्टॉक को खरीदने के लिए उस वक्त टूट पड़े, जब कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे ब्रिटेन के एक कस्टमर से लगभग 1.35 करोड़ डॉलर का पिग आयरन इंपोर्ट ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस वजह से इस शेयर की कीमत 11.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 497.55 रुपये तक पहुंच गई और यह एनएसई पर टॉप गेनर बन गई। 11 बजे के आसपास स्टॉक करीब 10 प्रतिशत की उछाल के साथ 489 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। पिछले 5 दिन में यह शेयर 18 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। जबकि, पिछले एक महीने में 15 प्रतिशत।ऑर्डर की अहम शर्तें एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए कंपनी ने बताया कि इस अनुबंध के तहत 30,000 मीट्रिक टन बेसिक ग्रेड पिग आयरन की सप्लाई फ्री ऑन बोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.